त्रिपुरा सरकार ने तमिलनाडु बाढ़ पीड़ितों को दिए 1 करोड़ रुपये

अगरतला, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। त्रिपुरा सरकार ने तमिलनाडु के बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए एक करोड़ रुपये का योगदान किया है।

राज्य के वित्तमंत्री भानु लाल साहा ने संवाददाताओं को बताया, “मुख्यमंत्री माणिक सरकार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की एक बैठक में तमिलनाडु में हाल ही में आई बाढ़ और बारिश से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए एक करोड़ रुपये दान देने का फैसला किया गया है।”

तमिलनाडु में बाढ़ से तबाही का मंजर है। इससे सड़क और रेल संपर्क, हवाईअड्डे, बिजली और दूरसंचार लाइनें प्रभावित हुई हैं। इसमें 300 से अधिक लोगों की जान गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493