त्रिपुरा : सरकार ने पत्रकारों का मासिक पेंशन 10000 रुपये किया

अगरतला, 15 जून (आईएएनएस)। त्रिपुरा सरकार ने पत्रकारों की पेंशन राशि 1,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दी है।

राज्य के कानून और शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने गुरुवार रात मीडिया से कहा, “मंत्रिमंडल ने पत्रकारों के लिए मासिक पेंशन 1,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दी है। देश में 10,000 रुपये मासिक पेंशन तमिलनाडु के बाद दूसरी सबसे बड़ी पेंशन राशि है।”

मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की।

मंत्री ने कहा, “सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार 60 वर्ष की उम्र होने के बाद मासिक पेंशन पाएंगे।”

पिछली वाम मोर्चा सरकार ने 2012 में 1,000 रुपये मासिक पेंशन शुरू की थी।

अगरतला प्रेस क्लब, त्रिपुरा पत्रकार संघ और त्रिपुरा वर्किं ग जर्नलिस्ट एसोसिएशन सहित विभिन्न पत्रकार संगठनों ने भाजपा सरकार को मासिक पेंशन बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493