अगरतला, 14 जनवरी (आईएएनएस)। असम की सीमा के पास मौजूद त्रिपुरा के धर्मनगर कस्बे से पुलिस ने करीब 18 वर्ष की आयु के तीन रोहिंग्या लड़कोंऔर लड़कियों को गिरफ्तार किया।
गुप्त सूचना मिलने पर शनिवार की शाम को धर्मनगर रेलवे स्टेशन से इन तीन लड़कियों और लड़कों को गिरफ्तार किया गया।
उत्तर त्रिपुरा जिला पुलिस के प्रमुख माणिक दास ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि सभी बच्चे म्यांमार से हैं और इनकी उम्र करीब 18 वर्ष है। इन्होंने दो दिन पहले बांग्लादेश से त्रिपुरा में प्रवेश किया और यह ट्रेन से हैदराबाद जाने की कोशिश कर रहे थे।
पुलिस और खुफिया अधिकारी सभी से पूछताछ कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath