चेन्नई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। अनुभवी अभिनेता मोहनलाल और गौतमी तडिमल्ला तेलुगू, तमिल और मलयालम फिल्म में एक साथ काम करेंगे। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।
चेन्नई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। अनुभवी अभिनेता मोहनलाल और गौतमी तडिमल्ला तेलुगू, तमिल और मलयालम फिल्म में एक साथ काम करेंगे। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।
इससे पहले उन्होंने 1990 की मलयालम फिल्म ‘हिज हाइनेस अब्दुल्लाह’ में एक साथ काम किया था।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मोहनलाल और गौतमी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक चंद्र शेखर येलिती की तेलुगू फिल्म में मुख्य भूमिका में होंगे।
साईं कोरापति द्वारा निर्मित फिल्म की शूटिंग नवंबर के तीसरे सप्ताह में शुरू होगी।
गौतमी कई सालों की वापसी के बाद तमिल थ्रिलर फिल्म ‘पापनासम’ में कमल हसन के साथ नजर आईं थीं।
मोहनलाल की यह दूसरी तेलुगू फिल्म है। इससे पहले उन्होंने ‘नुव्वे न प्रणामणि’ में अतिथि भूमिका निभाई थी।
dharmpath.com dharmpath