मुबंई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘थपकी प्यार की’ में क्रिकेट का जबरदस्त तड़का लगाया जा रहा है। इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री जिज्ञासा सिंह ने बताया कि यह पहली बार था, जब उन्होंने क्रिकेट में हाथ आजमाया।

टेलीविजन चैनल कलर्स पर आ रहे इस धारावाहिक में दर्शकों को क्रिकेट का तड़का मिलेगा।
क्रिकेट खेलने से पहले जिज्ञासा चिंतित थी, लेकिन उनके सह-कलाकर मनीष गोप्लानी और शहबान खान ने उन्हें क्रिकेट खेलना सिखाया।
जिज्ञासा ने बताया, “धारावाहिक ‘थपकी प्यार की’ ने मुझे कई चीजें सिखाईं। अब मुझे खेल से भी जोड़ दिया। मैंने हमेशा सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया है, लेकिन यह पहली बार है, जब मैंने क्रिकेट खेलने की कोशिश की, जो भारत का सबसे लोकप्रिय खेल है।”
dharmpath.com dharmpath