भगवान शिव हैं असली एक्शन हीरो : टाइगर

मुंबई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड में टाइगर श्रॉफ इस वक्त सबसे बेहतरीन डांसर और एक्शन हीरो में से एक हैं, इसमें संदेह की कोई बात नहीं। लेकिन उनका मानना है कि भगवान शिव ही असली एक्शन हीरो हैं और डांस व एक्शन दोनों ही कलाएं उन्हें भगवान शिव के प्रति समर्पण से प्राप्त हुई हैं।

टाइगर ने बताया, “शिव ही इस दुनिया के नाशकर्ता हैं और उन्होंने ही तांडव को जन्म दिया है। शिव ही टाइगर को प्रेरणा देते हैं कि वह किसी भी चीज में कोई कमी न रहने दे और किसी भी चीज को अधूरा न छोड़े।”

उन्होंने कहा कि यही शक्ति उन्हें एक्शन करते या मंच पर प्रस्तुति देते समय मानसिक रूप से प्रेरित करती है।

टाइगर ने बताया कि जैसे-जैसे वह बढ़ते गए शिव के प्रति उनकी आस्था बढ़ती चली गई और वह शिव के लिए हर सोमवार को व्रत भी रखते थे। लेकिन व्यस्त शेड्यूल के कारण वह अब ऐसा नहीं कर पाते।

टाइगर अपना हर नया काम सोमवार को ही शुरू करते हैं, क्योंकि यह भगवान शिव का दिन है और टाइगर इस दिन को शुभ मानते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493