थरूर, इम्तियाज भूटानीज माउंटेन इकोस साहित्योत्सव में भाग लेंगे

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। राजनेता व राष्ट्रमंडल लेखक पुरस्कार विजेता शशि थरूर व प्रशंसित फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली माउंटेन इकोस साहित्योत्सव में भाग लेंगे। समारोह के आठवें संस्करण में इसके आयोजकों ने वक्ताओं की दूसरी सूची में इनके नामों की घोषणा की।

समारोह में जानेमाने भूटानी कवि अशी सोनम चोडन दोरजी व ‘गोल्डेन लीजेंड’ के लेखक व रायल सोसाइटी ऑफ लिटरेचर के फेलो नदीम असलम भी रहेंगे।

समारोह के लिए जारी सोमवार की सूची में भूटान, भारत और दुनिया भर से कई नाम शामिल हैं। इन नामों से समारोह वैश्विक दर्शकों को अपनी तरफ खींचेगा।

इसमें वरिष्ठ पारिस्थितिकी जानकार व रायल सोसाइटी फॉर प्रोटेक्शन ऑफ नेचर की रेबेका प्रधान, लेखक व पर्यावरणविद प्रदीप कृष्णन व बॉयोकेमिस्ट व लेखक प्रणय लाल भाग लेंगे। समारोह में भूटान के चुनाव आयोग के पहले निदेशक फुनश्तो नामग्याल व प्रशंसित किताब फॉरेस्ट फॉर ग्रास नेशनल हैप्पीनेस के लेखक भी भाग लेंगे।

यह समारोह 25 अगस्त से 27 अगस्त तक चलेगा। समारोह का उद्धाटन थिम्पू में 24 अगस्त को विशेष रूप से किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493