बैंकाक, 17 मई (आईएएनएस)। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अर्चना कामत रविवार को एसईटी थाईलैंड ओपन जूनियर एंड सब-जूनियर टेबल टेनिस टूर्नामेंट के कैडेट बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की टिंग टिंग चेन से हार गईं।
भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार क्वार्टर फाइनल में हमवतन सृष्टि हालेनगडी को हराने वालीं अर्चना को सेमीफाइनल में सीधे सेटों में 9-11, 7-11, 8-11 से हार का सामना करना पड़ा।
अर्चना प्री-क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की मेकामपोर्न नाजा को 11-7, 11-2, 11-3 से हराने में कामयाब रही थीं।
दूसरी ओर, जूनियर बालक वर्ग में उत्कर्ष गुप्ता को चीनी ताइपे के ताई चुन यू से 1-11, 11-13, 3-11, 9-11 से हार का सामना करना पड़ा।
कैडेट बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया के चो डायसियोंग ने सार्थक सेठ को 9-11, 11-4, 11-3, 9-11, 11-3 से हराया।
dharmpath.com dharmpath