हिमेश नए लुक को लेकर उत्साहित

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। संगीतकार-अभिनेता हिमेश रेशमिया आने वाले गायन रियलिटी शो ‘द वॉइस इंडिया’ में गुरु की भूमिका में नजर आएंगे। वह इसमें एकदम नए अवतार में दिखेंगे।

हिमेश ने अपनी आगामी फिल्म ‘हीरिये’ के लिए वजन घटाया है। यह एक प्रेम कहानी है। उन्होंने एक बयान में कहा, “मैंने 18 महीने तक जिम में पसीना बहाया और मैं नतीजों से बेहद खुश हूं। मेरा आहार बेहद पौष्टिक व नियंत्रित है। मैं रात 8.30 से सुबह 8.30 के बीच नहीं खाता।”

उन्होंने कहा, “मुझे अपने नए टैटू लुक और गठे हुए शरीर के लिए जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। मैं अपने इस लुक को ‘द वॉइस’ में सामने लाने के लिए उत्साहित हूं।”

‘द वॉइस’ में हिमेश के अलावा मीका सिह, शान और सुनिधि चौहान जैसे नामचीन गायक-गायिका गुरुओं की भूमिका में दिखेंगे।

इस शो के सूत्रधार टेलीविजन अभिनेता करण टैकर होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493