थाईलैंड ने मेडिकल प्रयोग के लिए मारिजुआना का प्रयोग वैध किया

बैंकॉक, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। थाईलैंड की अंतरिम संसद ने मेडिकल उपयोग और शोध के लिए मारिजुआना के प्रयोग को अनुमति देने के लिए मतदान किया है। विधेयक से जुड़े एक सीनेटर ने मंगलवार को सीएनएन को बताया कि नशे के रूप में इसका प्रयोग अभी भी अवैध है।

सांसद सोमचाई सावंगकर्ण ने कहा कि देश में मारिजुआना का मेडिकल कारणों के लिए प्रयोग वैध करने संबंधी संशोधन विधेयक पारित होना थाईलैंड वासियों के लिए नए साल का उपहार समझा जा सकता है।

उन्होंने कहा, “यह संशोधन (मादक पदार्थ विधेयक) आज (मंगलवार) दूसरी और तीसरी सुनवाई में पारित हुआ और रॉयल गैजेट में प्रकाशित होते ही यह लागू हो जाएगा।”

सीएनएन के मुताबिक, नेशनल लेजिस्लेटिव असेंबली के 166 सदस्यों ने इसके समर्थन में मत दिया और इस प्रस्ताव पर किसी ने आपत्ति नहीं जताई। 13 सदस्य मतदान प्रक्रिया से दूर रहे।

थाईलैंड इसके साथ ही मारिजुआना का मेडिकल उपयोग करने वाला दक्षिण-पूर्वी एशिया का पहला देश बन गया है। यह क्षेत्र मादक पदार्थो के प्रति सख्त तथा मादक पदार्थ संबंधित अपराधों के प्रति कड़े दंडों के लिए जाना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493