थाईलैंड : बस हादसे में 8 की मौत

बैंकॉक, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। थाईलैंड के कंचनबुरी प्रांत में रविवार को एक डबल डेकर बस हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए।

समाचार पत्र बैंकॉक पोस्ट ने अधिकारियों के हवाले से कहा, हादसा सी सावत जिले के खतरनाक तबताओ मोड़ पर हुआ। यह जगह हादसों के लिए पहचानी जाती है।

अधिकारियों ने बताया कि खतरनाक मोड़ पर चालक बस ब्रेक लगाने में विफल रहा, जिसके बाद टकराई, परिणामस्वरूप पलट गई।

पुलिस का मानना है कि चालक रास्ते से परिचित नहीं था और उसने नियंत्रण खो दिया। हादसे में चालक भी मारा गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, तबताओ मोड़ पर हादसे होते रहते हैं। उन्होंने इसे ‘मौत का मोड़’ करार दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493