नीदरलैंड्स की मेजबानी करेगा इंग्लैंड

लंदन, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड की फुटबाल टीम अगले साल 29 मार्च को वेम्बले स्टेडियम में नीदरलैंड्स की मेजबानी करेगी।

इंग्लैंड में फुटबाल की सर्वोच्च संस्था-एफए ने इसकी घोषणा की है।

यह इन दोनों दिग्गज टीमों के बीच अब तक का 20वां और फरवरी 2012 के बाद से पहला मैच होगा। अंतिम बार जब दोनों टीमें भिड़ी थीं, तब नीदरलैंड्स 3-2 से विजयी रहा था।

इग्लैंड की टीम इस साल नवम्बर में स्पेन और फ्रांस के साथ भी दोस्ताना मैच खेलेगी। इसके बाद उसे 26 मार्च को मौजूदा चैम्पियन जर्मनी के साथ भिड़ना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493