थाई पर्यटन प्राधिकरण की गुरुवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पर्यटन प्राधिकरण महिलाओं के लिए गोल्फ प्रतियोगिता और थाई फैब्रिक फैशन शो जैसे कई कार्यक्रम भी आयोजित करेगा।
इसके साथ ही दुनिया भर की महिला फोटोग्राफर, पत्रकार, हस्तियों और सोशल मीडिया से प्रभावित होने वाली महिलाओं को इस माह देश में आमंत्रित किया जाएगा।
इस महोत्सव में पर्यटन प्राधिकरण विभिन्न हवाई सेवाओं, होटलों, स्पा और मसाज पार्लर कंपनियों को महिला ग्राहकों के लिए को अपने उत्पादों पर छूट देने का आग्रह करेगा।
थाई इमिग्रेशन ब्यूरो के एक अधिकारी ने कहा कि थाईलैंड के पांच प्रमुख अंतराष्ट्रीय हवाईअड्डों पर इस पूरे माह के लिए पिंक इमिग्रेशन लेन की स्थापना होगी।
इस महोत्सव के लिए एक मोबाइल फोन ऐप को भी शुरू किया गया है, जो महिलाओं को अंग्रेजी भाषा में उत्पादों पर छूट की विस्तृत जानकारी देगा। इस एप का नाम ‘वुमेन जर्नी’ है।
वहीं पर्यटन प्राधिकरण के उप राज्यपाल श्रीसुदा वानापिनयोसाक ने बाताया कि इस एप के चीनी भाषा संस्करण पर काम कर हो रहा है।
थाईलैंड के पर्यटन प्राधिकरण के राज्यपाल युथासक सुपासॉर्न ने बताया, “हमने अगस्त माह को महिला पर्यटकों के लिए नामित किया है। इसके द्वारा हमारी रणनीति थाईलैंड को एक गुणवत्ता अवकाश गंतव्य के रूप में प्रोत्साहित करना है।”
dharmpath.com dharmpath