मीरा के साथ शहिद ने मनाई छुट्टी

मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा को खुश रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इसी लिए उन्होंने मीरा के साथ ड्राइव पर जाने के लिए कुछ वक्त की छुट्टी ली है।

शाहिद ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर मीरा के साथ कार में ली गई सेल्फी साझा की।

तस्वीर के शीर्षक में उन्होंने लिखा, ‘मिसिज कपूर के साथ ड्राइव टाइम’

अगामी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में ड्रग-एडिक्ट रॉकस्टार की भूमिका निभा रहे शाहिद ने बताया कि वह पिता बनने वाले हैं।

पिछले साल दिल्ली में शाहिद और मीरा शादी के बंधन में बंधे थे। खबर थी कि मीरा बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। शाहिद के प्रवक्ता ने इसका खंडन करते हुए कहा कि मीरा केवल सितंबर में ‘एके वर्सेज एसके’ में अतिथि भूमिका निभाती नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493