थाईलैंड में दोहरा बम विस्फोट, 1 की मौत

स्थानीय पुलिस ने पुष्टि करते हुए कहा कि घायलों में विदेशी पर्यटक भी हैं।

थाई मीडिया ‘थेराथ’ ने कहा कि पुलिस ने स्थानीय समायानुसार रात 12.57 बजे हताहतों की संख्या की पुष्टि की। पुलिस ने हालात पर काबू पा लिए जाने की बात कही है।

‘नेशन टीवी’ ने रात 1.10 बजे अपनी रिपोर्ट में कहा कि घायलों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। सभी घायलों को स्थानीय अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया है।

पहला बम विस्फोट स्थानीय समयानुसार रात 10.15 बजे हुआ, जिसमें कोई घायल नहीं हुआ, जबकि उसके लगभग एक घंटे बाद हुए दूसरे विस्फोट में कई लोग घायल हो गए, जिसमें विदेशी पर्यटक भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493