भोपाल, 12 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई स्थानों पर शुक्रवार सुबह से छाए बादलों से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, चंबल और जबलपुर संभागों के अलावा शाजापुर, राजगढ़, होशंगाबाद, बैतूल, टीकमगढ़, छतरपुर व डिंडोरी में बारिश होने की संभावना जताई है।
भोपाल का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री, इंदौर का 22.2 डिग्री, ग्वालियर का 24.5 डिग्री और जबलपुर का 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री, इंदौर का 27.4 डिग्री, ग्वालियर का 31.7 डिग्री और जबलपुर का 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath