थाईलैंड में सरकार ने नागरिकों से अगले एक महीने के लिए मनोरंजन गतिविधियों से दूर रहने का भी आग्रह किया है।
नरेश के पार्थिव शरीर को शुक्रवार को सिरिराज हॉस्पिटल से ग्रैंड पैलेस लाया जाना है।
थाईलैंड में करीब सात दशक तक शासन करने वाले नरेश भूमिबोल अदुल्यादेज के निधन पर शोक संवेदना जताने के लिए कई लोगों के अस्पताल, ग्रैंड पैलेस और अन्य स्थानों पर पहुंचने की उम्मीद है।
दुनिया में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नरेश का गुरुवार को निधन हो गया था।
थाईलैंड में लोगों ने अपने श्रद्धेय व प्रिय नरेश के सम्मान में सोशल मीडिया की पृष्ठभूमि को काले व सफेद रंग का कर दिया है।
dharmpath.com dharmpath