विश्व पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में भारत का अच्छा प्रदर्शन जारी

कोवेंट्रे (इंग्लैंड), 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में भारतीय दल का विजय क्रम जारी है।

भारत के भारोत्तोलकों ने यहां इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो और पदक अपने नाम किए हैं।

टूर्नामेंट में गुरुवार रात जहां एक ओर वैभव राणा ने 125 किलोग्राम रॉ वर्ग में रजत पदक जीता, वहीं कंवलदीप सिंह ने 110 किलोग्राम रॉ वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।

इस टूर्नामेंट की पदक तालिका में भारतीय दल दो स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक के साथ छठे स्थान पर है।

इससे पहले बुधवार को भारत के भारोत्तोलक मुकेश सिंह गहलोत (125 किलोग्रां रॉ) और गौरव शर्मा (140 किलोग्राम प्लस रॉ) ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया था।

गहलोत ने इससे पहले 2013 में इसी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता था और वह बुधवार को दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर विश्व चैम्पियन बने।

वैभव राणा (125 किग्रा रॉ) और कंवलदीप सिंह (110 किग्रा रॉ) ने अपने-अपने वर्ग में रजत पदक जीता।

भारतीय दल के कोच भूपेंदर धवन को पूरा भरोसा है कि भारतीय भारोत्तोलक इस टूर्नामेंट में और भी पदक जीतेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493