बैंकॉक, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिणी थाईलैंड में सोमवार को सुरक्षाचौकी पर बंदूकधारियों के हमले में नौ लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बैंकॉक से लगभग 1,100 किलोमीटर दूर क्रोंग पिनांग जिले में सोमवार तड़के एक बाजार के पास ट्रक में सवार बंदूकधारियों ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।
पुलिसकर्मियों में से दो की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। हमलावर फरार हैं।
इससे पहले गुरुवार को भी विद्रोहियों ने पड़ोसी क्षेत्र के पुलिस थाने पर हमला किया था, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी, जबकि कुछ अन्य घायल हो गए थे।
dharmpath.com dharmpath