पटना, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है, जिससे तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान पटना और गया सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान जताया है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का सोमवार का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री, गया का 21.3 डिग्री और भागलपुर का 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का सोमवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
गया रविवार को सबसे गर्म रहा, जहां का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री, भागलपुर का 38.2 डिग्री और पूर्णिया का 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath