बैंकॉक, 7 अगस्त (आईएएनएस)। थाई चुनाव आयोग के एक सदस्य ने लोगों से मतदान केंद्रों के पास पोकेमोन गो खेलने से बचने के लिए कहा है। उन्होंने मतदान केंद्रों में पोकेमोन गो खेलने को अवैध करार दिया है।
लोकप्रिय खेल एप यहां शनिवार को लांच किया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, चुनाव आयोग के सदस्य सोमचाई सरीसुत्तीयाकोर्न ने कहा, “इन अवसरों पर किसी भी मतदान केंद्र पर लोग पोकेमोन गो खेल सकते हैं। कृपया इसे मतदान केंद्रों के पास खेलना बंद कीजिए।”
सोमचाई ने इससे पहले लोगों को चेतावनी दी थी कि मतदान करने के दौरान लोग सेल्फी नहीं ले सकते।
थालैंड में संविधान मसौदा पर हो रहे जनमत संग्रह के लिए देश भर में 94,000 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान रविवार को सुबह आठ बजे शुरू हुआ और यह आठ घंटे तक चलेगा। अनधिकारिक परिणाम रात नौ बजे तक आ सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath