बैंकाक, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। थाईलैंड के सैन्य जुंटा ने सात अगस्त को संविधान के बारे में होनेवाले जनमत संग्रह के प्रचार पर रोक लगा दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
थाईलैंड के उपप्रधानमंत्री प्रावित वोंगसुवन ने चेतावनी देते हुए कहा, “आपको पसंद हो या न हो (चार्ट), लेकिन आप इसे व्यक्त न करें (सार्वजनिक जगहों पर) और केवल अपने दिमाग में रखें। जो लोग ‘हां वोट करें’ या ‘ना वोट करें’ के टीशर्ट पहन कर चल रहे हैं वे उसे उतार दें।”
समाचार एजेंसी एफे की रपट के मुताबिक, इस कदम के आलोचकों का कहना है कि यह उतना ही लोकतंत्र विरोधी है, जितना संविधान है, जिसका मसौदा सैन्य शासकों द्वारा नियुक्त समिति ने तैयार किया है।
सोमवार को पूर्व सांसद वाटाना मुआंगसूक जो पूर्व राष्ट्रपति थाकसिन शिनवात्रा के सहयोगी है, को सेना ने सोशल नेटव*+++++++++++++++++++++++++++र्+*ग वेबसाइटों पर संविधान के मसौदे की आलोचना करने पर गिरफ्तार कर लिया।
dharmpath.com dharmpath