जयपुर, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। लग्जरी ब्रांड ‘गुड अर्थ’ ने यहां जयपुर के वर्तमान महाराजा कुमार पद्मनाभ सिंह के घर सुजान राजमहल पैलेस में अपना पहला स्टोर खोला है।
गुड अर्थ के नए स्टोर के साथ ही उसकी डिजाइन टीम द्वारा डिजाइन किए गए 41 वॉल पेपर ने भी राजमहल की सज्जा की है।
गुड अर्थ की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिमरन लाल ने एक बयान में कहा, “2014 में जयपुर के शाही परिवार ने आदिल अहमद की अगुवाई में गुडअर्थ, चार बाग के आंतरिक विभाग की मदद से राजमहल पैलेस के जीर्णोद्धार का काम किया था। गुड अर्थ की डिजाइन टीम ने आदिल अहमद के काम में सहयोग किया था।”
सिमरन ने कहा, “इस शाही विरासत के जीर्णोद्धार के लिए डिजाइन योजना में किलों, राजमहलों और हवेलियों की सज्जा करती पत्थरों की नक्काशियों से प्रेरित बूटों, फूलों के पैटर्न वाले बॉर्डर्स, ज्यामितीय आकृतियों आदि को शामिल किया गया।”
dharmpath.com dharmpath