चेन्नई, 15 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता जीत और प्रोसेनजीत चटर्जी ने कहा है कि पिछले साल की तमिल फिल्म ‘थानी ओरुवन’ का वे बांग्ला संस्करण बनाएंगे।
इंडस्ट्री के सूत्रों ने आईएएनएस से कहा कि जीत और प्रोसेनजीत दोनों मिलकर इस फिल्म का बांग्ला संस्कण बनाने वाले हैं। जल्द ही दोनों आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा करेंगे।
‘थानी ओरुवन’ को मोहन राजा ने निर्देशित किया है। इसमें मुख्य भूमिका में उनके भाई जयम रवि हैं, वहीं अभिनेता अरविंद स्वामी उनके विरोधी की भूमिका में हैं।
सूत्रों के अनुसार, “इस रीमेक में रवि की भूमिका में जीत और प्रोसेनजीत परस्पर विरोधी भूमिका में दिखने वाले हैं। इस फिल्म का निर्माण श्री वेंकटेश फिल्म्स के बैनर तले किया जाएगा। हालांकि अभी तक निर्देशक का चयन नहीं हुआ है।”
हाल ही में ‘थानी ओरुवन’ का तेलुगू रीमेक का निर्माण हो रहा है, जिसमें मुख्य भूमिका में राम चरण हैं।
dharmpath.com dharmpath