‘थानी ओरुवन’ के तेलुगू रीमेक में राकुल

चेन्नई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री राकुल प्रीत सिंह कथित तौर पर तमिल फिल्म ‘थानी ओरुवन’ के तेलुगू रीमेक में अभिनेता राम चरण के साथ नजर आएंगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “राकुल को हीरोइन बनाने का अंतिम निर्णय ले लिया गया है। पिछले साल ‘ब्रुस ली’ के के बाद राकुल दूसरी बार राम चरण के साथ नजर आएंगी।”

यद्यपि ‘ब्रुस ली’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास करिश्मा नहीं कर पाई थी, लेकिन फिल्म में राम और राकुल की जोड़ी सभी को पसंद आई थी और दोनों एक बार फिर साथ नजर आएंगे।

सुरेंद्र रेड्डी द्वारा निर्देशित फिल्म के रीमेक की शूटिंग इस महीने के बाद से शुरू होगी।

फिल्म में राम चरण आईपीएस अधिकारी की भूमिका में हैं। जबकि अरविंद स्वामी खलनायक के रूप में नजर आएंगे।

फिल्म के संगीत के लिए हिपहॉप तमीजा को चुना गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493