थानेदार से पत्नी, पैसा व जेवरात दिलाने की गुहार

रमेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पत्नी सियालली के साथ दिल्ली के पीतम नगर में रहता था। इसी साल 29 जनवरी को उसकी पत्नी बिना बताए घर से चली गई। इस समय वह ग्राम ककरऊ थाना कुरारा निवासी जितेंद्र के पास रह रही है। जब वह दिल्ली से गायब हुई थी तो अपने साथ 20 हजार की नकदी व जेवरात भी ले गई थी।

पति रमेश ने जितेंद्र के खिलाफ तहरीर दी है और थानाध्यक्ष से पत्नी सहित जेवरात व नकदी दिलवाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493