इम्फाल, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर थिएटर निर्देशक हस्नाम कन्हैयालाल का गुरुवार सुबह निधन हो गया।
कन्हैयालाल का जन्म 14 जनवरी 1941 को हुआ था। पद्मभूषण से सम्मानित हस्नाम कन्हैयालाल ने कला के क्षेत्र में अपना जीवन समर्पित कर दिया था।
वह पद्मश्री से सम्मानित निर्देशक अभिनेत्री साबित्री के साथ शादी के बंधन में बंधे और वर्ष 1969 में थिएटर को बढ़ावा देने के लिए कलाक्षेत्र मणिपुर की स्थापना की।
वह काफी समय से अस्वस्थ थे और अपने थिएटर केंद्र तक ही सीमित थे।
कन्हैयालाल को थिएटर में उनके योगदान के लिए 2016 में पद्मभूषण और 1985 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
उन्हें 2011 में संगीत नाटक अकादमी रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
dharmpath.com dharmpath