थियो जेम्स नीरस हैं : केट बेकिंसले

लॉस एंजेलिस, 24 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटिश अभिनेत्री केट बेकिंसले को लगता है कि फिल्म ‘अंडरवर्ल्ड : ब्लड वार्स’ के सह-अभिनेता थिम जेम्स बेहद नीरस हैं।

लॉस एंजेलिस, 24 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटिश अभिनेत्री केट बेकिंसले को लगता है कि फिल्म ‘अंडरवर्ल्ड : ब्लड वार्स’ के सह-अभिनेता थिम जेम्स बेहद नीरस हैं।

बेकिंसले आगामी फिल्म ‘अंडरवर्ल्ड : ब्लड वार्स’ में कुछ मारधाड़ वाले दृश्य करती नजर आएंगी। यह एक्शन हॉरर फिल्म श्रंखला की पांचवीं फिल्म है। अभिनेत्री 2012 में ‘अंडरवर्ल्ड : अवेकनिंग’ में जेम्स के साथ काम कर चुकी हैं।

बेकिंसले ने हंसते हुए कहा, “थियो (जेम्स) के साथ फिर से काम करना बहुत अच्छा था, पर वह बहुत नीरस हैं।”

सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट की यह फिल्म भारत में दो दिसंबर को रिलीज होगी।

वैम्पायर पर आधारित इस फिल्म के बारे में अभिनेत्री का कहना है कि लोगों को नए चरित्रों के लिए यह फिल्म जरूर देखना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493