मुंबई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। विशाल ददलानी के साथ नए गीत ‘उल्झा’ की रिलीज के लिए तैयार गायक हृदय गट्टानी का मानना है कि स्वतंत्र संगीत का समय लौट रहा है।
मुंबई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। विशाल ददलानी के साथ नए गीत ‘उल्झा’ की रिलीज के लिए तैयार गायक हृदय गट्टानी का मानना है कि स्वतंत्र संगीत का समय लौट रहा है।
हृदय ने आईएएनएस से कहा, “मुझे लगता है कि कुछ सालों पहले स्वतंत्र संगीत का विचार फीका पड़ गया था, लेकिन यूट्यूब तथा अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अब सभी की वापसी हो रही है।”
उन्होंने कहा, “अगर इस तरह के फिल्म संगीत को समर्थन मिलेगा तो यह आगे बढ़ेगा और यह लगातार धीरे-धीरे हो रहा है।”
नया गीत ‘उल्झा’ 25 नवंबर को जारी होगा। इस गीत को हृदय गट्टानी ने ही लिखा और गाया गया है।
विशाल के साथ सहयोग के बारे में उन्होंने कहा कि उनके साथ काम का अनुभव शानदार रहा।
dharmpath.com dharmpath