लंदन, 28 मार्च (आईएएनएस)। ब्रिटेन के टैब्लॉइड ‘डेली मेल’ को स्कॉटलैंड की प्रथम महिला निकोला स्टर्जन और ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे की तस्वीर छापने को लेकर कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा है।
अखबार के पहले पन्ने में प्रकाशित तस्वीर को ‘लिंगभेदी व आक्रामक’ करार देकर निंदा की जा रही है। मीडिया को यह जानकारी मंगलवार को दी गई।
‘द गार्जियन’ की रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर पर सोमवार रात अखबार के पहले पन्ने पर इन दोनों नेताओं की तस्वीर के साथ कैप्शन में ‘नेवर माइंड ब्रेक्सिट, हू वॉन ब्रेक्सिट’ लिखा नजर आ रहा था।
अखबार के अंदर भी इन दोनों महिला नेताओं के खिलाफ अभद्रता की गई। एक शीर्षक में लिखा गया, “फाइनेस्ट वेपन्स एट देयर कमांड। दोस पिन्स।”
इस पर सबसे पहले सांसद हैरिएट हर्मन और यवेटे कूपर ने निंदा की।
वहीं, ब्रिटेन के पत्रकार अलेस्टर कैंपबेल ने अखबार की निंदा करते हुए लोगों से इस अखबार की प्रति को फाड़कर फेंक देने का आग्रह किया।
dharmpath.com dharmpath