सेबेस्टियन को हराकर फॉर्मूला-1 खिताब जीतूंगा : हेमिल्टन

लंदन, 28 मार्च (आईएएनएस)। फॉमूर्ला-1 रेस आस्ट्रेलिया ग्रांप्री. में उलटफेर का शिकार हुए मर्सिडीज के ड्राइवर लुइस हेमिल्टन आश्वस्त हैं कि वह इस साल फरारी के ड्राइवर सेबेस्टियन वेटल को हराकर विश्व खिताब हासिल करेंगे।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, हेमिल्टन ने कहा कि उन्हें इस साल सेबेस्टियन से कड़ी चुनौती का इंतजार है।

इस साल के सत्र में पहली रेस आस्ट्रेलिया ग्रांप्री में तीन बार के फॉमूर्ला-1 चैम्पियन हेमिल्टन को फरारी के ड्राइवर सेबेस्टियन वेटल से हार का सामना करना पड़ा था।

हेमिल्टन ने कहा, “हम दोनों के बीच इस साल का मुकाबला चुनौतीपूर्ण होने वाला है। मेरा मानना है कि मैं उन्हें हरा सकता हूं। फरारी को रेस में शामिल देखना शानदार है। आस्ट्रेलिया ग्रांप्री में हमारे बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई। मुझे अगली रेस का इंतजार है।”

तीन बार के फॉमूर्ला-1 चैम्पियन हेमिल्टन ने कहा, “मुझे इस पूरे साल होने वाली रेस में सेबेस्टियन से कड़ी प्रतिस्पर्धा का इंतजार है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493