थॉमस कप : अपने पहले ग्रुप मैच में थाईलैंड से हारा भारत

कुनशान (चीन), 15 मई (आईएएनएस)। भारत को थॉमस कप फाइनल्स -2016 के अपने पहले ग्रुप मैच में रविवार को हार मिली। भारतीयच पुरुषों को थाईलैंड ने 3-2 से हराया।

भारत को टीम चैम्पियनशिप के ग्रुप-बी के इस मैच की पहली भिडं़त में ही हार मिली। जय जयराम एकल मैच में तानोंगसाक एस. के हाथों 16-21, 21-12, 14-21 से हार गए।

इसके बाद दूसरे मैच में मनु अत्री और सुमित रेड्डी की युगल जोड़ी को बोडिन इसारा और निपितफोन पी. की जोड़ी ने 21-17, 21-6 से हराया।

साई प्रणीत ने हालांकि कोशित पी. को 21-11, 21-16 से हराकर भारत की वापसी कराई लेकिन अक्षय देवाल्कर और स्वास्तिकराज रानिकरेड्डी की जोड़ी को पुवावारनाकुरोच डी. और केडरेन के खिलाफ 15-21, 21-14, 15-21 से हार मिली।

इसके बाद सौरव वर्मा ने अदुलराच नामकुल के खिलाफ 21-17, 16-21, 21-19 से जीत हासिल की। भारत हालांकि इस मैच से पहले ही मुकाबला हार गया था।

भारत को अब उबेर कप महिला टीम चैम्पियनशिप के ग्रुप-डी में सोमवार को आस्ट्रेलिया से भिड़ना है। इस ग्रुप में भारत के अलावा जर्मनी और जापान भी हैं।

राउंड रोबिन फारमेंट में जारी थॉमस कप में भारत को थाईलैड, हांगकांग और इंडोनेशिया के साथ रखा गया है। भारत को अपना दूसरा ग्रुप मैच मंगलवार को हांगकांग के साथ खेलना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493