दमिश्क, 15 मई (आईएएनएस)। सीरियाई सेना ने डेर अल-जोर प्रांत में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कब्जे वाले अस्पताल पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक सैन्य सूत्र के हवाले से बताया कि सीरियाई सेना ने आईएस द्वारा असद अस्पताल में बंधक बनाए गए चिकित्सकों और नर्सो को भी मुक्त करा लिया है।
ब्रिटेन स्थित मानवाधिकार संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) के मुताबिक, सीरियाई सेना और आईएस के आतंकवादियों के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ हुई।
एसओएचआर के मुताबिक, डेल अल-जौर में आईएस के आतंकवादियों की घुसपैठ के दौरान 26 सीरियाई सैनिकों की मौत हो गई थी। इसके बाद आतंकवादियों ने अस्पताल पर कब्जा जमा लिया था।
dharmpath.com dharmpath