कुनशान (चीन), 17 मई (आईएएनएस)। भारत की पुरुष टीम के यहां जारी थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार मिली है।
भारतीय टीम मंगलवार को ग्रुप-बी मुकाबले में हांगकांग के हाथों 2-3 से हार गई। इससे पहले भारत को अपने पहले मैच में थाईलैंड के हाथों इसी अंतर से हार मिली थी।
भारत के लिए सौरव वर्मा और बी. साई प्रणीत ने एकल मैच जीते लेकिन उसे एक एकल और दो युगल मैचों में हार मिली।
dharmpath.com dharmpath