एपीसीओबी के अध्यक्ष की पत्नी, ड्राइवर की सड़क दुर्घटना में मौत

हैदराबाद, 17 मई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश को-ऑपरेटिव बैंक(एपीसीओबी) के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री वेंकटेश्वर राव की कार मंगलवार तड़के हैदराबाद के बाहरी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त गई, जिसमें वह घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी और ड्राइवर की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसा पहाड़ी शरीफ पुलिस थानाक्षेत्र के अंतर्गत तुक्कु गुडा के निकट रिंग रोड पर हुई।

वेंकटेश्वर राव अपनी पत्नी के साथ विजयवाड़ा से हैदराबाद लौट रहे थे। इस दौरान चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह दुर्घटना हुई।

पुलिस ने आशंका जताई है कि कार तेज गति से चल रही थी और उसी दौरान उसका एक पहिया निकल गया, जिससे वह सड़क के किनारे रेलिंग से टकराई और करीब 60 गज तक घसीटती रही।

राव की पत्नी सत्यवाणी और ड्राइवर दासु की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। पूर्व मंत्री को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया, जहां से बाद में उन्हें शहर के एक कॉरपोरेट अस्पताल में स्थानान्तरित कर दिया गया।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने राव की पत्नी की मौत पर शोक जताया है। उन्होंने राव की कुशलक्षेम ली। राव सत्ताधारी तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के नेता हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493