‘थ्री स्टोरीज’ में कुछ खास कर रहीं ऋचा

नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। अंडरवर्ल्ड डॉन और गृहणी की भूमिका निभा चुकीं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा अब ‘थ्री स्टोरीज’ फिल्म में कुछ ‘खास’ करने की तैयारी में हैं।

ऋचा ने एक बयान में कहा, “मैं ‘थ्री स्टोरीज’ में एक खास भूमिका कर रही हूं। यह कुछ ऐसा है, जो मैंने पूर्व में नहीं किया।”

अर्जुन मुखर्जी निर्देशित यह फिल्म आवासीय कालोनी में रहने वाले लोगों की तीन कहानियां कहती है।

ऋचा ने मुंबई के उपनगर में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्हें मार्च के पहले सप्ताह में अपने हिस्से की शूटिंग निपटा लेने की उम्मीद है।

ऋचा की आने वाली अन्य फिल्में ‘और देवदास’ व ‘कैबरे’ भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493