मुंबई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। ‘डैडी कूल’ (2009) फिल्म में मुख्य भूमिका निभा चुकी अभिनेत्री व गायिका सोफी चौधरी कहती हैं कि वह और फिल्में करना चाहती हैं, लेकिन सिर्फ नामचीन बैनरों के साथ।
‘शूटआउट एट वडाला’ और ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा’ जैसी फिल्मों में अतिथि भूमिका में नजर आई सोफी ने कहा, “मुझे फिल्में अच्छी लगती हैं। मैं फिल्में करना चाहती हूं, लेकिन सिर्फ उन लोगों के साथ जिनको समझ सकती हूं।”
उन्होंने कहा, “रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 7’ के खत्म होने के बाद मैं स्टेज शो और गायकी में व्यस्त रही, इसलिए मुझे लोगों के साथ फिल्म प्रस्तावों पर बात करने व उन्हें साइन करने का मौका नहीं मिला।”
सोफी ने कहा, “मैंने हमेशा अच्छे लोगों के साथ काम किया है। नामचीन बैनरों के साथ फिल्में की हैं। इसलिए मुझे अगर कोई ऐसी फिल्म मिलेगी, तो मैं करूंगी। अन्यथा मैं गायकी, शो व डांस करके खुश हूं।”
dharmpath.com dharmpath