‘दंगल’ पर गर्व है : किरण राव

मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। ‘धोबी घाट’ से चर्चित फिल्म-निर्देशक किरण राव का कहना है कि उन्हें अपने प्रोडक्शन ‘दंगल’ पर गर्व है। इसमें उनके पति आमिर खान मुख्य भूमिका में है।

किरण राव ने ‘कपूर एंड सन्स’ की स्क्रीनिंग के दौरान ‘दंगल’ के बारे में कहा, “मैं बहुत उत्साहित हूं और मुझे गर्व है। अभी फिल्म एडिटिंग टेबल पर है। यह भावुक फिल्म है। यह पिता और उनकी बेटी की कहानी पर अधारित है।”

किरण, आमिर और डिज्नी प्रोडक्शन हाउस के सिद्धार्थ रॉय कपूर को फिल्म निर्माता बनने का श्रेय जाता है।

भारतीय खेल पर आधारित फिल्म का निर्देशन ‘चिल्लर पार्टी’ और ‘भूतनाथ रिटर्न्‍स’ से चर्चित फिल्म-निर्देशक नितेश तिवारी कर रहे हैं।

फिल्म में आमिर महावीर सिंह फोगट की भूमिका में नजर आएंगे, जिन्होंने अपनी बेटियों बबीता कुमारी और गीता फोगाट को कुश्ती सिखाई थी।

गीता 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी, जहां उन्होंने स्वर्ण पदक (55 किलोग्राम) हासिल किया, वहीं बबीता ने सिल्वर पदक (51 किलोग्राम) हासिल किया।

आमिर इस फिल्म में फोगट के छोटे और बड़े दोनों किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके लिए उन्होंने 95 किलो वजन बढ़ाया। वहीं वर्तमान में वह इसे कम करने में लगे हैं।

फिल्म ‘दंगल’ 23 दिसंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493