तुर्की के जनरल स्टाफ ने एक रपट में कहा कि दक्षिणपूर्व प्रांत सिमाक के सिजरे जिले में पीकेके के 10 आतंकवादियों को मार गिराया गया, जबकि दियारबाकिर प्रांत के सुर जिले में छह अन्य आतंकवादी मारे गए।
तुर्की का दक्षिणपूर्व हिस्सा बीते दो दशक से हिंसा की चपेट में रहा है। साल 2013 में सरकार तथा पीकेके के बीच हुए समझौते के जुलाई 2015 में खत्म होने के बाद झड़पों की फिर शुरुआत हो गई। सन् 1984 से लेकर अब तक इन झड़पों में 40 हजार लोग मारे जा चुके हैं।
बीते साल जुलाई में सनलीउफा प्रांत के सीमांत कस्बा सुरूक में एक फिदायीन हमले के बाद संघर्ष विराम खत्म हो गया। इस हमले में कुर्द समर्थक व वाम-मोर्चा के 34 कार्यकर्ता मारे गए।
तुर्की, संयुक्त राष्ट्र तथा यूरोपीय संघ ने पीकेके को आतंकवादी समूह घोषित कर दिया है।
dharmpath.com dharmpath