Saturday , 4 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » फीचर » दक्षिणी भारत में एक यात्री-बस दुर्घटनाग्रस्त, 40 यात्री मारे गए

दक्षिणी भारत में एक यात्री-बस दुर्घटनाग्रस्त, 40 यात्री मारे गए

7h_00842460आंध्र प्रदेश के महबूब नगर में आज तड़के एक यात्री बस में भीषण आग लग गई।

इस हादसे में 40 लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह बस बेंगलुरु से हैदराबाद जा रही थी। ख़बरों के अनुसार, पुलिस ने बताया कि यह घटना तड़के क़रीब पाँच बजकर 20 मिनट पर हुई।

भारतीय मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, बेंगलुरु से हैदराबाद जा रही एक निजी यात्री बस एक पुलिया से जा टकराई, जिससे उसकी ईंधन टंकी फट गई और उसमें आग लग गई। अचानक आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस में 49 लोग सवार थे। हादसे के वक्त अधिकतर यात्री सो रहे थे, इसलिए वे बस से बाहर निकलने में कामयाब नहीं हो सके।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक केवल चार यात्री बस की खिड़की तोड़कर बाहर निकल पाए। जब्बार ट्रेवल्स कंपनी की यह यात्री बस जलकर राख हो गई है। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।

दक्षिणी भारत में एक यात्री-बस दुर्घटनाग्रस्त, 40 यात्री मारे गए Reviewed by on . आंध्र प्रदेश के महबूब नगर में आज तड़के एक यात्री बस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 40 लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह बस बेंगलुरु से हैदराबाद जा रही थी। ख़ब आंध्र प्रदेश के महबूब नगर में आज तड़के एक यात्री बस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 40 लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह बस बेंगलुरु से हैदराबाद जा रही थी। ख़ब Rating:
scroll to top