दक्षिणी सूडान में 250 बाल सैनिक रिहा

संयुक्त राष्ट्र, 24 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिणी सूडान के एक सशस्त्र गिरोह ने सप्ताहांत के दौरान चार लड़कियों सहित 250 बाल सैनिकों को रिहा किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के मुताबिक, 400 अन्य बाल सैनिकों के अगले दो दिनों में रिहा हो जाने की उम्मीद है।

हक ने बताया कि सशस्त्र समूह ‘साउथ सूडान डेमोक्रेटिक आर्मी कोबरा फैक्शन’ ने यूनिसेफ को बताया था कि उनके पास 3,000 बाल सैनिक हैं।

हक ने बताया कि सरकार और सशस्त्र समूह के बीच शांति समझौता होने बाद यह बच्चों की तीसरी रिहाई थी। उन्होंने बताया कि दक्षिणी सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (यूएनएमआईएसएस) ने रिहा किए गए बच्चों की जांच और सत्यापन में सहायता की।

यूनिसेफ के मुताबिक, दक्षिणी सूडान में पिछले साल सशसत्र बलों और समूहों द्वारा 12,000 बच्चों की भर्ती की गई थी, जिनमें अधिकतर लड़के थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493