दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फिन की टीम में वापसी

लंदन, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज स्टीवन फिन की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस महीने के अंत में होने वाली चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए टीम में वापसी हुई है।

फिन पैर में चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे थे।

अक्टूबर में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत में ही फिन चोटिल हो गए थे जिसकी वजह से उन्हें वापस अपने देश लौटना पड़ा था।

चोट से वापसी करते हुए फिन ने यूएई में पाकिस्तान-ए के खिलाफ इंग्लैंड लायंस की तरफ से शुक्रवार और रविवार को दो टी-20 मैचों में खेले।

फिन यहां से दक्षिण अफ्रीका जाएंगे जहां वह टीम से जुड़ेंगे। इंग्लैंड को दौरे का पहला मैच पॉटशेफस्टॉर्म के सेनवेस पार्क में दक्षिण अफ्रीका इनविटेशनल एकादश के खिलाफ खेलना है।

सोमवार को ‘ईसीबी डॉट को डॉट यूके’ से बातचीत में उन्होंने कहा, “लायंस के साथ खेल कर मैं बुहत खुश हूं। मैंने अपने हिस्से के ओवर डाले और मेरा पैर भी अब ठीक है। मैं टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका में जुड़ने के लिए उत्साहित हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493