दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंदीप संभालेंगे भारत-ए की कमान

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। पंजाब के शीर्ष बल्लेबाज मंदीप सिंह को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली में 29 सितंबर को होने वाले टी-20 अभ्यास मैच के लिए भारत-ए टीम की कमान सौंपी गई है। बुधवार को इसकी घोषणा की गई।

पालम क्रिकेट मैदान में यह मैच सुबह 11 बजे शुरू होगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की अखिल भारतीय चयन समिति ने बुधवार को बैठक कर इस टी-20 अभ्यास मैच के लिए 12 सदस्यीय टीम का चयन किया।

23 वर्षीय मंदीप इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा रह चुके हैं, हालांकि इस समय वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं।

इस टी-20 अभ्यास मैच के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच खेले जाएंगे। दो अक्टूबर को धर्मशाला में पहला, पांच अक्टबूर को कटक में दूसरा और आठ अक्टूबर को कोलकाता में तीसरा टी-20 मैच खेला जाएगा।

भारत-ए टीम : मयंक अग्रवाल, मनन वोहरा, मनीष पांडेय, मंदीप सिंह (कप्तान), सूर्य कुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, रिषि धवन, अनुरीत सिंह, युजवेंद्र चहल, पवन नेगी, कुलदीप यादव।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493