‘दिलवाले’ की टीम के लिए कपिल की फिल्म की स्क्रीनिंग

हैदराबाद, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। हास्य अभिनेता कपिल शर्मा की पहली फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन बुधवार को यहां सुपरस्टार शाहरुख खान, काजोल और फिल्म ‘दिलवाले’ की टीम के लिए किया गया।

अभिनेत्री एली अवराम सहित कपिल की फिल्म के सभी सदस्य और निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान भी स्क्रीनिंग पर उपस्थित होंगे।

फिल्म के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस की खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग का आयोजन हैदराबाद में किया जा रहा है क्योंकि शाहरुख वहां ‘दिलवाले’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

प्रवक्ता ने साझा किया, “फिल्म ‘दिलवाले’ के निर्देशक रोहित शेट्टी, अभिनेता वरुण धवन और कृति सैनन भी स्क्रीनिंग में उपस्थित होंगे।”

जब शाहरुख टेलीविजन धारावाहिक ‘कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल’ में फिल्म के प्रचार के लिए पहुंचे थे तब कपिल ने बॉलीवुड के ‘बादशाह’ के साथ करीबी दोस्ती साझा की।

फिल्म में कपिल ने गाना भी गाया है। इसमें एक इश्कबाज के जीवन पर प्रकाश डाला गया है। हास्य पारिवारिक मनोरंजक फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ इस शुक्रवार प्रदर्शित होगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493