दक्षिण अफ्रीका – भारतीय क्रिकेट टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर BCCI सचिव जय शाह ने बड़ा बयान दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सालाना बैठक से पहले सचिव जय शाह ने कहा कि भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में 3 टेस्ट और 3 वनडे खेलने के लिए तय कार्यक्रम के मुताबिक रवाना होगी। हालांकि इसके बाद खेलने जाने वाले टी 20 मैच अभी नहीं होंगे। कार्यक्रम के मुताबिक, टीम इंडिया को 9 दिसंबर को जोहान्सबर्ग के लिए रवाना होना है। इसके बाद 17 दिसंबर 2021 से 26 जनवरी 2022 तक 3 वनडे, 3 टेस्ट और 4 टी20 मुकाबले खेलना थे। शनिवार को BCCI की सालाना बैठक होने जा रही है, जिसमें अन्य मुद्दों के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी चर्चा होगी।
dharmpath.com dharmpath