दक्षिण अफ्रीका में टैक्सी पर गोलीबारी, 11 लोगों की मौत

जोहान्सबर्ग, 22 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीकी पुलिस ने रविवार को कहा कि एक टैक्सी पर हुई गोलीबारी की जांच की जा रही है, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी।

दक्षिण अफ्रीका पुलिस सेवा ने शनिवार रात कहा कि गौतेन्ग प्रांत से एक टैक्सी में सवार लोग अंतिम संस्कार में भाग लेकर आ रहे थे, तभी कोलेंसो और वेनेन के बीच टैक्सी पर गोलियां चलाई गईं। अज्ञात संदिग्धों ने झाड़ियों से बाहर सड़क पर आकर टैक्सी पर गोलियां बरसाईं थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि इस घटना में 11 लोगों की मौत हुई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मृतक कथित रूप से गौतेन्ग के एक टैक्सी संघ के लोग बताए जा रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका टैक्सी संचालकों के बीच रैंकिंग सुविधा और मार्गो को लेकर अक्सर भिड़ंत होती रहती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493