दक्षिण अफ्रीका में मिला टुकड़ा हो सकता है एमएच370 का मलबा

जोहानसबर्ग , 12 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के एक किशोर को मलबे का एक टुकड़ा मिला है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह टुकड़ा मलेशियाई एयरलाइन के लापता विमान एमएच370 का है। विमानन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जोहानसबर्ग , 12 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के एक किशोर को मलबे का एक टुकड़ा मिला है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह टुकड़ा मलेशियाई एयरलाइन के लापता विमान एमएच370 का है। विमानन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि दिसंबर के महीने में एक 18 वर्षीय किशोर लियाम लॉटरी को दक्षिणी मोजाम्बिक समुद्र तट पर टहलते वक्त धातु का एक मीटर लंबा टुकड़ा मिला था, जिस पर 676ईबी संख्या की मुहर लगी थी।

लियाम को यह विमान का हिस्सा प्रतीत हुआ और वह उसे दक्षिण अफ्रीका में अपने घर ले आया। लियान के परिवार ने इस बाबत अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें पूरी जानकारी दी।

दक्षिण अफ्रीका के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के प्रवक्ता ने बताया, “हम टुकड़े को संग्रहित कर रहे हैं। इसके बाद इसे ऑस्ट्रेलिया भेज दिया जाएगा, क्योंकि मलेशिया ने उन्हें प्राप्त टुकड़े की जांच के लिए नियुक्त किया गया है।”

एमएच370 आठ मार्च 2014 को क्वालालंपुर से बीजिंग जाते वक्त गायब हो गया था। इस विमान में 239 लोग सवार थे।

इस मलबे की खोज दक्षिण हिंद महासागर के आसपास अब भी जारी है। जहां शायद इस उड़ान ने अपनी अंतिम यात्रा समाप्त की थी।

पिछले साल जुलाई में हिंद महासागर के रियूनियन द्वीप पर दो मीटर लंबा विमान फ्लेपरॉन मिला था। जिसे दो महीनों के बाद फ्रेंच जांचकर्ताओं ने लापता मलेशियाई विमान का हिस्सा बताया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493