शिलांग, 9 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश महिला फुटबाल टीम ने यहां जारी 12वें दक्षिण एशियाई खेलों के पांचवें दिन मंगलवार को मालदीव को 2-0 से हरा दिया।
यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए मैच में बांग्लादेश के लिए कप्तान सबीना खातून और मिडफील्डर मर्जिया ने मध्यांतर के बाद दोनों गोल दागे।
बांग्लादेश की टूर्नामेंट में खेले गए तीन मैचों में यह दूसरी जीत है, जिससे उसके छह अंक हो गए। नेपाल के खिलाफ पहले मैच में उन्हें 0-3 से एकमात्र हार झेलनी पड़ी थी।
मालदीव इससे पहले भारत के खिलाफ ड्रॉ रहे मैच से सिर्फ एक अंक हासिल कर सकी है।
बांग्लादेश को अब 13 फरवरी को भारत के खिलाफ मैदान पर उतरना है।
dharmpath.com dharmpath