शिलांग, 13 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय मुक्केबाज देवेंद्रो सिंह ने शनिवार को 49 किलोग्राम भारवर्ग में भूटान के ताशी वांग्डी को हराकर यहां जारी 12वें दक्षिण एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
पहले राउंड की शुरुआत से ही देवेंद्रो ने ताशी पर तेज हमले किए जिनके आगे ताशी वेबस नजर आए।
देवेंद्रो के दमदार मुक्कों के कारण रेफरी को ताशी को नॉकआउट से बचने के लिए समय देना पड़ा।
देवेंद्रो ने पहली बूाउट 10-9 के स्कोर से अपने नाम की।
तीसरे राउंड में एक बार फिर ताशी को आठ तक की गिनती का स्टैंडिग काउंट दिया गया।
तीसरा राउंड अपने नाम करने के साथ ही देवेंद्रो ने मैच 3-0 से जीत लिया।
एशियन चैम्पियन भारत के शिवा थापा ने 56 किलोग्राम भारवर्ग में नेपाल के दिनेश श्रेष्ठ को 3:0 से हराया।
विकास सिह ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश के जॉनी ज्वेल को हराया। विकास ने जॉनी को तकनीकी नॉक आउट (टीकेओ) के जरिए पहले राउंड में ही करारी शिकस्त दे दी।
dharmpath.com dharmpath