गुवाहाटी, 8 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्लयूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण सरन सिंह को सोमवार को दक्षिण एशिया कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
दक्षिण एशिया कुश्ती महासंघ की पांच फरवरी को हुई आम महासभा की बैठक में बृजभूषण को अध्यक्ष चुना गया।
बांग्लादेश के ताबिउर रहमान को महासंघ का महासचिव चुना गया है।
इनके अलावा पाकिस्तान के चौधरी मोहम्मद असगर, श्रीलंका के यू. एच. नेविले पद्मश्री और नेपाल के राज मोहम्मद अंसारी को उपाध्यक्ष चुना गया।
dharmpath.com dharmpath